सती मां मंदिर प्रांगण में नहीं होगा दो रिश्तों का मिलन पुजारी ने कहा, मंदिर रहे सिर्फ आस्था का केंद्रप्रतिनिधि, मोहनिया(सदर) भभुआ रोड स्टेशन के समीप स्थित लोक आस्था का केंद्र मां सती का मंदिर प्रांगण पूर्व से ही दो दिलो के मिलन का संगम स्थली रहा है. लेकिन, आज आलम यह है कि दो रिश्तों के बंधन के बजाय यहां प्रेमी युगल भी अपना समय बैठ कर बिताने लगे हैं. मंदिर की गरिमा को बनाये रखने कि दिशा में कदम उठाते हुए पुजारी कन्हैया चौबे ने मंदिर प्रांगण में वर व वधू को देखने पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसकी जानकारी देते हुए पुजारी ने बताया कि यह स्थल श्रद्धा का केंद्र है और इसे पुजनीय ही रखना चहिए. लोगों को यह चाहिए कि मां के दरबार में केवल शक्ति स्वरुपा मां के ही दर्शन एकाग्रचित हो कर करना चाहिए. यहां वर व कन्या को देखने के लिए अनायास ही दोनों पक्ष के लोग एकत्रित होते हैं. इसकी वजह से दर्शन व पूजा-अर्चना करनेवाले श्रद्धालुओं को भी काफी दिक्तों का सामना करना पड़ता है. इतना ही नहीं कई बार तो ऐसा भी देखने को मिला है कि दोनों पक्ष लेन देन भी तय करते हैं और बाद में अपनी बात से बदल जाते हैं. इससे बात कसम तक पर पहुंच जाती है. इससे इस स्थल की गरिमा भी प्रभावित होती है. इतना ही नहीं आज मोबाइल का जमाना है. युवा प्रेमी मोबाइल से बात कर यहीं आ जाते हैं, जिससे यहां का वातावरण भी प्रभावित होता है. यह स्थान मां भगवती का है और यहां केवल मां का आशीर्वाद लेने के लिए लोगों को आना चाहिए.फोटो:-4. मां सती मंदिर व पुजारी उन्मूखीकरण कार्यक्रम आयोजित रामगढ़ (कैमूर). कन्या मध्य विद्यालय में सोमवार को एक दिवसीय भीटी उन्मूखीकरण कार्यक्रम हुआ. यह कार्यक्रम लोक शिक्षा समिति पंचायत रामगढ़ के तत्वाधान में हुआ. उन्मूखीकरण कार्यक्रम में चयनित सभी भीटी ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया फुलकेशरी देवी ने किया. भीटीओ के बीच उनके कार्य एवं दायित्वों पर चर्चा विस्तार से चर्चा की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक शिक्षा समिति पंचायत रामगढ़ के प्रेरक कन्हैया सिंह ने की. मौके पर कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिला कुमारी, शिक्षक रवि सिंह, सच्चीदानंद राम आदि शामिल थे.
सती मां मंदिर प्रांगण में नहीं होगा दो रश्तिों का मिलन
सती मां मंदिर प्रांगण में नहीं होगा दो रिश्तों का मिलन पुजारी ने कहा, मंदिर रहे सिर्फ आस्था का केंद्रप्रतिनिधि, मोहनिया(सदर) भभुआ रोड स्टेशन के समीप स्थित लोक आस्था का केंद्र मां सती का मंदिर प्रांगण पूर्व से ही दो दिलो के मिलन का संगम स्थली रहा है. लेकिन, आज आलम यह है कि दो […]
