इस बार अक्षय तृतीया में नहीं गुजेगी शहनाईशुभ मुहूर्त का करना होगा इंतजार, वर्ष 2016 में वैवाहिक मुहूर्त केवल 38 दिनप्रतिनिधि, भभुआ (सदर) इस साल विवाह की योजना बना रहे हैं, तो गौर कर ले वरना उन्हें शुभ मुहूर्त के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. वर्ष 2016 में वैवाहिक मुहूर्त केवल 38 दिन ही बन रहे हैं. आमतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में मई और जून का महीना पूरी तरह से शादी विवाह के के रूप में माना जाता है, लेकिन इस बार इन दोनों महीनों में एक दिन भी शहनाई नहीं गूजेंगी. क्योंकि, दो मई को ही शुक्र अस्त हो जायेगा. पंडित सत्येंद्र द्विवेदी ने वैवाहिक मुहूर्त व शुक्र अस्त होने के संबंध में बताया कि यह ग्रह पति-पत्नी के रिश्ते में सामंजस्य का योग बनाता है. इसके अस्त होने के कारण ही एक भी दिन वैवाहिक मुहूर्त नहीं है. उन्होंने बताया कि अक्षय तृतीया तिथि को अबूझ मुहूर्त के रूप में माना जाता है. इस साल वैवाहिक शुभ मुहूर्त में सबसे अधिक असर शुक्र के अस्त का पड़ रहा है, जो दो मई को अस्त हो कर दो जुलाई को उदित होगा. ऐसी स्थिति में ऐसा पहली बार हो रहा है जब अक्षय तृतीया के दिन वैवाहिक मुहूर्त नहीं रहेगा.वैवाहिक मुहूर्त एक नजर में जनवरी-15, 20, 21, 25, 27, 28, 29, 31फरवरी-2, 4, 5, 6, 12, 12, 16, 17, 22, 24, 25, 27, 29 मार्च-1, 2, 4, 10अप्रैल- 17, 20मई,जून-एक भी नहीं जुलाई-9,10,11नवंबर-24,25,30दिसंबर-9,12,13
इस बार अक्षय तृतीया में नहीं गुजेगी शहनाई
इस बार अक्षय तृतीया में नहीं गुजेगी शहनाईशुभ मुहूर्त का करना होगा इंतजार, वर्ष 2016 में वैवाहिक मुहूर्त केवल 38 दिनप्रतिनिधि, भभुआ (सदर) इस साल विवाह की योजना बना रहे हैं, तो गौर कर ले वरना उन्हें शुभ मुहूर्त के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. वर्ष 2016 में वैवाहिक मुहूर्त केवल 38 दिन ही […]
