नयी शराब नीति : भभुआ में खुलेगी चार दुकानें

नयी शराब नीति : भभुआ में खुलेगी चार दुकानें नये नियम के मुताबिक सिर्फ नगर परिषद और नगर निगम क्षेत्र में खुलेगी दुकानें प्रतिनिधि, भभुआ (नगर)सरकार की नयी नीति के अनुसार, नगर निगम या नगर पर्षद क्षेत्र में ही विदेशी शराब की दुकानें खुलनी हैं. उत्पाद विभाग ने अंगरेजी शराब के लिए भभुआ नगर पर्षद […]

नयी शराब नीति : भभुआ में खुलेगी चार दुकानें नये नियम के मुताबिक सिर्फ नगर परिषद और नगर निगम क्षेत्र में खुलेगी दुकानें प्रतिनिधि, भभुआ (नगर)सरकार की नयी नीति के अनुसार, नगर निगम या नगर पर्षद क्षेत्र में ही विदेशी शराब की दुकानें खुलनी हैं. उत्पाद विभाग ने अंगरेजी शराब के लिए भभुआ नगर पर्षद क्षेत्र में चार दुकानें खोलने की अनुमति दी है, लेकिन अब तक जिले के शहरी क्षेत्र में शराब दुकानों के लिए जमीन नहीं मिल पायी है.गौरतलब है कि नयी शराब नीति के तहत जिले में भभुआ नगर पर्षद क्षेत्र में चार दुकानें खोली जायेगी, जिसका संचालन विभागीय स्तर पर किया जायेगा. साथ ही सभी दुकानें लीज पर ली जायेंगी. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, दुकान खोलने का काम जारी है. शीघ्र ही सभी दुकानों के लिए स्थान भी तय कर लिये जायेंगे. साथ ही उत्पाद विभाग के निर्देशानुसार नयी शराब नीति के तहत मीडिया व अन्य सामाजिक संस्थानों के साथ एक कार्यशाला भी आयोजित कर विचार-विमर्श किया जायेगा. इसकी अनुमति मिलने के बाद कार्यशाला आयोजित कर शराब बिक्री को लेकर तयशुदा रणनीति बनायी जायेगी. भभुआ को छोड़ कहीं नहीं खुलेगी दुकान नयी नीति के तहत नगर परिषद व नगर निगम क्षेत्र में ही उत्पाद विभाग द्वारा अंग्रेजी शराब की दुकानें खोली जायेगी. इसमें भभुआ में चार अंगरेजी शराब की दुकानें खुलेंगी. मोहनिया सहित अन्य प्रखंडों में विभाग के नये नियम के मुताबिक कोई भी दुकान नहीं खुलेगी. यह नियम एक अप्रैल से सरकार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार लागू होगा. फिलहाल भभुआ में चार व मोहनिया में तीन लाइसेंसी शराब की दुकानें चल रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >