मुकेश सहनी के पिता की मृत्यु पर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पत्र भेज व्यक्त की अपनी संवेदना...

Jitan Sahani Murder: वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की अज्ञात अपराधियों ने चाकू गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विकासशील पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी को पत्र भेजकर अपनी संवेदना व्यक्त की है.

Jitan Sahani Murder: वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की अज्ञात अपराधियों ने चाकू गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी. इसके बाद पूर्व मंत्री सहनी को संवेदना देने वालों का तांता लगा हुआ है. प्रदेश के कई नेता पूर्व मंत्री से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त कर चुके हैं.

इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विकासशील पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी को पत्र भेजकर अपनी संवेदना व्यक्त की है.

भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की संवेदना आपके परिवार के साथ- जे पी नड्डा

पत्र में जेपी नड्डा ने कहा है कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की संवेदना आपके परिवार के साथ है. उन्होंने आगे लिखा है कि आपके पूज्यनीय पिता जीतन सहनी जी के देहांत के बारे में जानकर अत्यंत दुःख हुआ. इस अपूरणीय क्षति के समय में मैं और मेरी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की संवेदनाएं आपके और आपके परिवार के साथ है.

इस दुःख की घड़ी में मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें. साथ ही आपको एवं आपके परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी से उबरने की शक्ति प्रदान करें. दिवंगत आत्मा की शांति की कामना के साथ विनम्र श्रद्धांजलि.

ये भी पढ़ें: पटना, दानापुर और पाटलिपुत्र स्टेशन के विकास कार्य पर खर्च होंगे 200 करोड़ रुपए, रेलवे ने दी जानकारी…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी पत्र भेज जताया दुःख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की मृत्यु पर पत्र भेजकर दुःख जताया है. पत्र में उन्होंने सहनी को संबोधित करते हुए कहा कि आपके पिता जीतन सहनी जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं.

उन्होंने आगे लिखा है कि एक प्रेरक व्यक्तित्व के रूप में पिता से मिलने वाला मार्गदर्शन जीवन की सबसे बड़ी निधि होती है. उनके निधन से आपके जीवन में आए सूनेपन की पीड़ा को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है.

आपके पिता जीतन सहनी जी परिवार के लिए एक आधार और प्रेरणास्रोत थे. आज वह सशरीर हमारे साथ नहीं हैं, पर उनकी शिक्षाएं और जीवन-मूल्य परिवार के साथ बने रहेंगे. ईश्वर आपके परिवार व शुभचिंतकों को यह दुःख सहन करने का धैर्य और साहस प्रदान करें.

फिर मेहरबान हुआ मानसून! 30 जुलाई तक होगी झमाझम बारिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >