लाभुकों के बीच टेक होम राशन का किया गया वितरण

शनिवार को प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभुकों के बीच टेक होम राशन का वितरण किया गया. इस दौरान टीएचआर वितरण कार्यक्रम का प्रवेक्षन महिला पर्यवेक्षिका रेखा कौर, सुशील कुमार, पूरु चरण कुमार, प्रेमकांत कुमार के द्वारा किया गया. इस मौके पर उनके देखरेख में आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभुकों के मिलने वाले सुखा राशन चावल, दाल, सोयाबीन सहित अन्य सामग्रियों का वितरण निर्धारित मात्रा किया गया.

कलेर . शनिवार को प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभुकों के बीच टेक होम राशन का वितरण किया गया. इस दौरान टीएचआर वितरण कार्यक्रम का प्रवेक्षन महिला पर्यवेक्षिका रेखा कौर, सुशील कुमार, पूरु चरण कुमार, प्रेमकांत कुमार के द्वारा किया गया. इस मौके पर उनके देखरेख में आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभुकों के मिलने वाले सुखा राशन चावल, दाल, सोयाबीन सहित अन्य सामग्रियों का वितरण निर्धारित मात्रा किया गया. इस अवसर पर सीडीपीओ प्रतिमा कुमारी एवं अन्य कर्मियों ने अपने-अपने चिन्हित केद्रों पर निर्धारित मात्रा में लाभुकों के बीच राशन का वितरण कराते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. इस दौरान सीडीपीओ प्रतिमा कुमारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों से पोषक क्षेत्र के तीन वर्ष के बच्चों गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के बीच टेक होम राशन के तहत पौष्टिक आहार, चावल, दाल, सोयाबीन सहित अन्य सामग्री का वितरण किया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य यह है कि गर्भ में पल रहे बच्चे धात्री महिलाओं, 0 से 3 वर्ष के बच्चे को पौष्टिक आहार देना ताकि बच्चों को कुपोषण से मुक्ति मिल सके. टेक होम राशन वितरण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिका को निर्देश दिया कि यह कार्यक्रम बाल विकास परियोजना के द्वारा संचालित किया जाता है जिसे निष्पक्षतापूर्वक अपने-अपने पोषक क्षेत्र के चिह्नित लाभुकों के बीच उचित मात्रा में राशन दिया जाये. सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर साफ-सफाई, स्वच्छता, उपस्थिति पंजी वितरण पंजी सहित अन्य कार्यों को देखा और आंगनबाड़ी कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >