Jehanabad : चोरी गयी बोलेरो मखदुमपुर बाजार से बरामद

काको. पाली थाना क्षेत्र की पुलिस ने चोरी हुई बोलेरो को मखदुमपुर बाजार से बरामद किया है.

काको. पाली थाना क्षेत्र की पुलिस ने चोरी हुई बोलेरो को मखदुमपुर बाजार से बरामद किया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि करीब एक सप्ताह पूर्व अमरपुरा गांव से अज्ञात चोरों द्वारा खलिहान में लगी बोलेरो की चोरी कर ली गयी थी. मामले में वाहन मालिक शिवम राज ने पाली थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसके बाद पुलिस लगातार वाहन की तलाश में जुटी थी, लेकिन शुरुआत में कोई सुराग नहीं मिल सका था. इसी दौरान मखदुमपुर गए एक चालक ने बाजार में बोलेरो खड़ी देख वाहन मालिक को सूचना दी. सूचना मिलने पर शिवम राज मौके पर पहुंचे और वाहन की पहचान की, जिसके बाद पाली थाना पुलिस को जानकारी दी गयी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां बोलेरो लावारिस हालत में खड़ी मिली. इसके बाद पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया. वाहन बरामद होने के बाद पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है. पुलिस पता लगाने में जुटी है कि चोरी के बाद वाहन को वहां छोड़कर अपराधी क्यों फरार हो गये. थाना प्रभारी शिशुपाल कुमार ने बताया कि आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और विभिन्न बिंदुओं पर जांच चल रही है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >