जहानाबाद में लापता बच्चों की तलाश को लेकर पुलिस की पहल, SP समेत अधिकारी ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़े

जहानाबाद में लापता बच्चों की खोज और मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों ने लाइव वेबकास्टिंग के जरिए सुप्रीम कोर्ट की कमेटी के दिशा-निर्देशों को समझा।

जहानाबाद सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित कमेटी के तहत पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर में खोये हुए बच्चों की खोजबीन को लेकर लाइव स्ट्रीमिंग और वेबकास्ट कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहानाबाद जिले के पुलिस अधिकारी और कर्मी भी ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े.

SP समेत कई पुलिस अधिकारी हुए शामिल

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार समेत जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षक और सभी थानों के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी ऑनलाइन लिंक के माध्यम से शामिल हुए. अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान दिये गये दिशा-निर्देशों को सुना.

लापता बच्चों की बरामदगी पर दिया गया जोर

कार्यक्रम के दौरान लापता बच्चों की बरामदगी को लेकर पुलिस की भूमिका और कार्रवाई की प्रक्रिया पर विस्तार से दिशा-निर्देश दिये गये. अधिकारियों को बच्चों की तलाश के लिए प्रभावी तरीके से कार्रवाई करने और संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ काम करने पर जोर दिया गया.

मानव तस्करी रोकने के लिए मानक प्रक्रिया पर चर्चा

लापता बच्चों के साथ मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर भी विस्तृत जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में इससे संबंधित मानक संचालन प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

पुलिसकर्मियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

कार्यक्रम का उद्देश्य लापता बच्चों की खोजबीन और बरामदगी की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना तथा मानव तस्करी पर रोक लगाना है. पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को निर्धारित मानक संचालन प्रणाली के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >