अरवल में अब पेपरलेस होगी जमीन की रजिस्ट्री, मोबाइल पर मिलेगी डीड की पीडीएफ

अरवल जिला निबंधन कार्यालय अब पूरी तरह पेपरलेस हो गया है। अब घर बैठे ऑनलाइन दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्री कराना हुआ आसान, सुरक्षित और पारदर्शी।

Paperless Land Registry : अरवल जिला निबंधन कार्यालय अब पेपरलेस हो गया है. जिला निबंधन पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पेपरलेस निबंधन व्यवस्था के तहत निबंधन की मूल प्रक्रिया पहले की तरह ही रहेगी, लेकिन कागजी दस्तावेजों की जगह डिजिटल माध्यम से तैयार दस्तावेज ऑनलाइन निबंधन के लिए प्रस्तुत किए जाएंगे.

घर बैठे तैयार कर सकेंगे दस्तावेज

नई व्यवस्था के तहत कोई भी व्यक्ति घर बैठे निबंधन विभाग के पोर्टल पर आवश्यक विवरणी भरकर स्वयं दस्तावेज तैयार कर सकता है. आम लोगों को दस्तावेज तैयार करने और निबंधन प्रक्रिया में सहायता देने के लिए जिला निबंधन कार्यालय, अरवल में ‘माय आई हेल्प यू’ काउंटर भी स्थापित किया गया है. निबंधनार्थी चाहें तो पूर्व की तरह दस्तावेज नवीस सेवा प्रदाता की सहायता भी ले सकते हैं.

मोबाइल और ई-मेल पर मिलेगा डीड का लिंक

निबंधन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूर्व की तरह दस्तावेज की प्रति पक्षकारों को उपलब्ध कराई जाएगी. इसके साथ ही रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ई-मेल और वाट्सएप पर डीड की पीडीएफ का लिंक भी भेजा जाएगा. इस लिंक के माध्यम से क्रेता और विक्रेता अपने दस्तावेज को डाउनलोड कर सकेंगे.

समय और कागज दोनों की होगी बचत

जिला निबंधन पदाधिकारी ने बताया कि पेपरलेस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य निबंधन प्रक्रिया को सरल, सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है. नई व्यवस्था में ऑफलाइन कागजात की आवश्यकता काफी हद तक समाप्त हो जाएगी. पक्षकार स्वयं अथवा सेवा प्रदाता के माध्यम से दस्तावेज डिजिटल रूप से तैयार कर सकेंगे.

पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से जमीन की रजिस्ट्री में समय और कागज दोनों की बचत होगी. साथ ही निबंधन व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी और आम लोगों को जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए अधिक सरल, सुरक्षित एवं सुविधाजनक व्यवस्था मिल सकेगी.

Bihar Land Mutation: ऑनलाइन दाखिल-खारिज में कौन आगे और कौन पीछे, इन जिलों में रिजेक्शन रेट सबसे ज्यादा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >