ट्रक का गुल्ला टूटा, जाम से कराहता रहा शहर

मखदुमपुर : पटना-गया राष्ट्रीय मार्ग के मखदुमपुर बाजार स्थित बस स्टैंड के समीप एक माल लदा ट्रक का गुल्ला टूट जाने के कारण सड़क जाम से लोगों को परेशानी हुई. जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के समीप गया से माल लेकर आ रहे ट्रक का गुल्ला बस स्टैंड के समीप मंगलवार की देर रात टूट […]

मखदुमपुर : पटना-गया राष्ट्रीय मार्ग के मखदुमपुर बाजार स्थित बस स्टैंड के समीप एक माल लदा ट्रक का गुल्ला टूट जाने के कारण सड़क जाम से लोगों को परेशानी हुई.

जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के समीप गया से माल लेकर आ रहे ट्रक का गुल्ला बस स्टैंड के समीप मंगलवार की देर रात टूट गया जिसके कारण बाजार में बुधवार के दिन के 10 बजे तक जाम लगता रहा. स्थानीय थाने की पुलिस रात से वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी थी.
इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बताया कि जेसीबी मशीन मांगा कर ट्रक को खींचकर शहर से बाहर कराया गया तब लोगों ने राहत की सांस ली. अहले सुबह जाम रहने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी हुई. कई बच्चों को पाईबिगहा मोड़ से ही स्कूल तक पैदल जाना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >