तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक गंभीर

जमुई-गिद्धौर मुख्य मार्ग पर चौरा के समीप बीते सोमवार की मध्यरात्रि एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क किनारे लघुशंका कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दिया.

जमुई. जमुई-गिद्धौर मुख्य मार्ग पर चौरा के समीप बीते सोमवार की मध्यरात्रि एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क किनारे लघुशंका कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दिया. हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. घायल युवक की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के धोबनी गांव निवासी बाबूलाल मुर्मू के पुत्र विजय मुर्मू के रूप में हुई है. साथी की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार, विजय मुर्मू अपने एक साथी के साथ ऑटो से झुमराज स्थान स्थित अपनी बहन के घर गया था. वहां से लौटने के दौरान चौरा के पास कुछ खाने के लिए रुका और सड़क किनारे लघुशंका करने लगा. इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर उसे टक्कर मारते हुए फरार हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. फिलहाल, फरार पिकअप वाहन की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >