सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दूसरा घायल

सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर कैथवारा मोड़ के समीप हुई दुर्घटना

सिकंदरा. सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर कैथवारा मोड़ के समीप ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. जबकि पुरानी बाजार निवासी ऋषि भारत नामक युवक गंभीर रूप से घायल है. जिला मुख्यालय स्थित महाराजगंज निवासी राकेश भगत उर्फ संजय भगत पिता नंदकिशोर भगत व ऋषि भारत पिता ओम प्रकाश एक श्राद्ध भोज में शामिल होने सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैथवारा गांव आए थे. वापस लौटने के दौरान कैथवारा मोड़ के समीप तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ट्रॉली में राकेश भगत का जैकेट फंस गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में राकेश भगत उर्फ संजय भगत की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि बाइक चालक ऋषि भारत घायल हो गये. घायल ऋषि भारत को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गयी. इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गुड्डू यादव भी मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. घटना को लेकर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >