सड़क दुर्घटना में नवादा की युवती हुई घायल

टाउन थाना क्षेत्र के खैरा मोड़ के समीप शुक्रवार को एक स्कूटी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इ

जमुई. टाउन थाना क्षेत्र के खैरा मोड़ के समीप शुक्रवार को एक स्कूटी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में स्कूटी सवार एक युवती घायल हो गयी. जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया. घायल युवती की पहचान नवादा जिले के खनवा निवासी पवन कुमार की पुत्री टूसी कुमारी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि टूसी कुमारी खैरा स्थित एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं. शुक्रवार को निजी कार्य से स्कूटी से जमुई आ रही थी इसी दौरान खैरा मोड़ के समीप एक वाहन के चकमा देने के कारण स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी. जिससे टूसी कुमारी घायल हो गयी. इलाज के बाद चिकित्सक ने घायल युवती की स्थिति खतरे से बाहर बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >