झाझा. निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी जी महाराज मंगलवार को नगर क्षेत्र स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया. उनके आगमन पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनके दर्शन किए और झाझावासियों ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया. महाराज जी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वैष्णवी दुर्गा मंदिर में माता अत्यंत प्रसन्न रहती हैं और उनके आशीर्वाद से झाझा सहित पूरे जिले का कल्याण होता है. उन्होंने कहा कि भगवान शिव परम कल्याणकारी हैं और उनकी महिमा अपरंपार है. मनुष्य अपने जीवन में जाने-अनजाने कई पाप करता है, लेकिन जो व्यक्ति निश्छल भाव से महादेव की शरण में जाकर पूजा-अर्चना करता है, उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं. इसके बाद महाराज जी झाझा के प्रसिद्ध व्यवसायी सुरेंद्र कुमार यादव उर्फ काजू जी के आवास पहुंचे, जहां उनका दरबार लगा. यहां भी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. कार्यक्रम के दौरान वैष्णवी दुर्गा मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष प्रभास बांका, काजू यादव, सत्यनारायण यादव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. वहीं, झाझा और सिमुलतला सहित आसपास के क्षेत्रों से भी भक्त उनके साथ चल रहे थे. अत्यधिक भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. इस दौरान एसडीपीओ राजेश कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के साथ उत्तराखंड पुलिस के जवान भी भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे.
कैलाशानंद जी महाराज ने वैष्णवी दुर्गा मंदिर में की पूजा-अर्चना
निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी जी महाराज मंगलवार को नगर क्षेत्र स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया.
