दुर्गा मंदिरों में हुई मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना

चैत्र नवरात्र भक्ति भाव के साथ गुरुवार से प्रारंभ हो गया. कलश स्थापना के बाद माता के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गयी.

झाझा. चैत्र नवरात्र भक्ति भाव के साथ गुरुवार से प्रारंभ हो गया. कलश स्थापना के बाद माता के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गयी. दुर्गा सप्तशती के मंत्रों के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया. नगर क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित प्राचीन व प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर में पूरे विधि विधान से माता की आराधना व कलश स्थापन की गयी. प्रातः काल में एक तरफ चैत्र नवरात्र और दूसरी और हिंदू नववर्ष के प्रारंभ को लेकर लोगों में काफी उत्साह था. श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा आराधना कर सुखमय जीवन की कामना की. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन नौ दिनों में मां दुर्गा पृथ्वी लोक पर अपने भक्तों के बीच रहती है. भक्तजन व्रत रखते हैं और पूरे परिवार के साथ विधि-विधान से माता की पूजा करते हैं. दूसरी ओर वैष्णवी दुर्गामंदिर, स्टेशन चौक दुर्गामंदिर एवं अन्य दुर्गा मंदिर में भी कलश स्थापना के साथ माता शैल पुत्री की पूजा की गयी. बताते चलें कि चैत्र नवरात्र को लेकर चैती दुर्गा मंदिर में प्रातः और संध्या बेला में 9 दिनों तक विशेष आरती भी की जाती है, जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >