किसी भी संदिग्ध लिंक या एप को डाउनलोड न करें : एसपी

मुंगेर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई देवसुंदरी मेमोरियल महाविद्यालय में गुरुवार को साइबर फ्रॉड से बचाव को लेकर कार्यशाला आयोजित हुई.

झाझा. मुंगेर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई देवसुंदरी मेमोरियल महाविद्यालय में गुरुवार को साइबर फ्रॉड से बचाव को लेकर कार्यशाला आयोजित हुई. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो डॉ अजफर शम्शी ने की. कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल, प्राचार्य डॉ शम्शी, एसडीपीओ राजेश कुमार, साइबर डीएसपी राकेश रंजन ने दीप प्रज्वलित कर किया. एसपी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार पुलिस सप्ताह के तहत साइबर अपराध से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. स्मार्टफोन के बढ़ते उपयोग और उससे जुड़े खतरों से हमलोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. अत्याधुनिक तकनीक के इस दौर में देश में 70-75 करोड़ लोग स्मार्टफोन का उपयोग कर रहे हैं, जिसका फायदा साइबर अपराधी उठा रहे हैं. स्मार्टफोन जहां हमें सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं, वहीं लापरवाही बरतने पर नुकसान भी पहुंचा रहा है. अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें जागरूक करें. एसपी ने आगाह किया कि अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले सोच-विचार करें. किसी भी संदिग्ध लिंक या एप को डाउनलोड न करें. क्योंकि इससे व्यक्तिगत डाटा चोरी हो सकता है. अपरिचित लोगों की वीडियो कालिंग से भी सतर्क रहने की जरूरत है. अश्लील वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले अत्यधिक बढ़ रहे हैं. उन्होंने उपस्थित छात्राओं को विशेष रूप से सोशल मीडिया प्रोफाइल लॉक रखने और निजी तस्वीरें सीमित स्तर पर साझा करने की सलाह दी. प्राचार्य डॉ शम्शी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय स्तर पर समय-समय पर कई तरह के जागरूकता अभियान का संचालन किया जाता है, ताकि छात्र-छात्राएं इस तरह के ठगी से बच सके. साइबर डीएसपी राकेश रंजन ने साइबर सुरक्षा के विभिन्न उपायों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परिचित लोगों द्वारा भेजा गया लिंक को भी तुरंत न खोलें. उसके बारे में पूरी तरह से तहकीकात करने के बाद ही इश्तेमाल करें. मौके पर एसडीपीओ राजेश कुमार, प्रो शाहिद, प्रो रूबी सिंह, प्रो खुशबू सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, कॉलेज के बड़ा बाबू संजय चौधरी, नरेंद्र सिंह समेत महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं,छात्र-छात्राएं व अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >