चकाई. प्रखंड के चर्चित छछूडीह बिशनपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार को दो दिवसीय अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें सभी ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया. इस मौके पर ठाकुर जी की तस्वीर स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अखंड हरी नाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष गांव में सुख शांति समृद्धि की कामना को लेकर अखंड हरी नाम संकीर्तन का आयोजन किया जाता है.इस मौके पर विभिन्न गांव से आई भजन मंडली द्वारा हरे राम हरे कृष्णा का जाप किया जा रहा है. इसके साथ ही ढोलक झाल के साथ भक्तों की टोली दिन-रात ठाकुर जी की परिक्रमा कर रही है. ग्रामीणों ने बताया कि भंडारा के साथ अखंड संकीर्तन का समापन होगा साथ ही ग्रामीणों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया जायेगा. भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर परिक्रमा में भाग लिया. उन्होंने बताया कि अखंड हर नाम संकीर्तन के आयोजन से इलाके में देवी देवताओं की कृपा बनी रहती है. मौक पर मनोज प्रसाद गुप्ता, सरपंच कृष्ण कुमार गुप्ता, भीम यादव, अर्जुन यादव, कामदेव यादव, लक्ष्मण यादव, भिखारी यादव, उमेश यादव, शीतल यादव, सुरेश पंडित, सदानंद राय, उमाशंकर राय, रामदेव शाह, कालेश्वर शाह, तुलसी प्रसाद, रामानुज राय सहित अन्य भक्तों ने बारी-बारी से अखंड पाठ किया और क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि की कामना किया.
हनुमान मंदिर में अखंड हरि नाम संकीर्तन शुरू
प्रखंड के चर्चित छछूडीह बिशनपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार को दो दिवसीय अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें सभी ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया.
