सड़क दुघर्टना में दो घायल, भर्ती

जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित मंडल कारा के समीप सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गयी.

जमुई. जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित मंडल कारा के समीप सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. टक्कर में एक बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार बाल-बाल बच गया. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायलों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के हांसडीह मोहल्ला निवासी राजाराम मंडल के पुत्र मिट्ठू कुमार व लखीसराय जिले के गोपालपुर गांव निवासी दिलीप मंडल का पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर लखीसराय जा रहा था. इसी दौरान मंडलकारा के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सामने से टक्कर मार दिया. जिससे एक बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गये. सदर अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सक ने घायल युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >