-डीएम के निर्देश पर प्रशासन एक्शन मोड में, बाल श्रम के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति जमुई. जिला प्रशासन ने बाल श्रम के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को लक्ष्मीपुर प्रखंड में बड़ी कार्रवाई की. जिला पदाधिकारी श्री नवीन के निर्देश पर गठित विशेष धावा दल ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर दो बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया. इस कार्रवाई से बाल श्रम कराने वाले नियोजकों में हड़कंप मच गया. श्रम अधीक्षक रतीश कुमार के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई के बाद दोषी नियोजकों के खिलाफ बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 की धारा 3 एवं 14(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. टीम में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी और पुलिस बल के जवान शामिल थे. अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान ‘पैन-इंडिया रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन कैंपेन 3.0’ के तहत चलाया जा रहा है, जो जिले में लगातार जारी रहेगा. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी और बाल तस्करी जैसी सामाजिक बुराइयों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
लक्ष्मीपुर में छापेमारी : दो बाल श्रमिक मुक्त, नियोजकों पर प्राथमिकी दर्ज
जिला प्रशासन ने बाल श्रम के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को लक्ष्मीपुर प्रखंड में बड़ी कार्रवाई की.
