बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

पुलिस ने अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर को जब्त कर वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.

झाझा. पुलिस ने अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर को जब्त कर वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. जानकारी देते थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि महापुर गांव से एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर झाझा की ओर आ रहा है. उसे पकड़ने की कोशिश की गयी तो वाहन चालक वाहन लेकर सोना थाना क्षेत्र के असनालेवार की ओर भागने लगा. पुलिस ने पीछा किया तो वह गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर गाड़ी मालिक व चालक पर प्राथमिकी दर्ज की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >