प्लस टू अखिलेश्वर उच्च विद्यालय रतनपुर में टीएलएम मेला का हुआ आयोजन

प्रखंड स्थित अखिलेश्वर उच्च विद्यालय रतनपुर संकुल में शुक्रवार को समन्वयक राजकिशोर सिंह की अध्यक्षता में टीएलएम मेला 2025 का आयोजन किया गया.

प्रदर्शनी लगाकर बच्चों को शिक्षा के प्रति समझ विकसित करने का हुआ प्रयास, प्रतिनिधि, गिद्धौर. प्रखंड स्थित अखिलेश्वर उच्च विद्यालय रतनपुर संकुल में शुक्रवार को समन्वयक राजकिशोर सिंह की अध्यक्षता में टीएलएम मेला 2025 का आयोजन किया गया. जानकारी देते उच्च विद्यालय रतनपुर के प्राचार्य अरविंद सिन्हा ने कहा कि इस कार्यक्रम में संकुल अंतर्गत सभी विद्यालय के बच्चे व शिक्षकों ने भाग लिया. इस दौरान टीएलएम संबंधित गतिविधि को लेकर प्रदर्शनी लगायी गयी और स्कूली छात्रों को शिक्षा के विभिन्न आयामों को समझाने का प्रयास किया गया. मौके पर शिक्षक राकेश कुमार, कृष्ण कन्हैया, बबीता कुमारी, कल्पना कुमारी, राजकुमार पासवान, मनीषा कुमारी, टोला सेवक पिंटू रजक, नीरज कुमार, जलधर कुमार के साथ-साथ काफी संख्या में छात्र उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >