पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

गरही थाना पुलिस ने बीते शनिवार देर रात लंबित मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है.

खैरा. गरही थाना पुलिस ने बीते शनिवार देर रात लंबित मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार खैरा थाना कांड संख्या 326सी/15 में वांछित डोमन मोदी और गुड्डू मोदी, दोनों पिता ठाकुर मोदी, निवासी गादी विशनपुर को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा खैरा थाना कांड संख्या 366/21 में फरार चल रहे वासुदेव मांझी उर्फ भुट्टो मांझी, पिता स्व. केदार मांझी, निवासी कुड़वाटांड को भी पुलिस ने दबोच लिया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना पुलिस ने बताया कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >