सरौन. वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल की 713वीं जयंती मनाने को लेकर मंगलवार को पासवान कल्याण एकता मंच चकाई द्वारा बैठक की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को चैत पूर्णिमा के दिन जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जायेगा. कार्यक्रम के तहत प्लस टू हाई स्कूल चकाई के खेल मैदान से शोभायात्रा निकाली जायेगी. शोभायात्रा में बाबा चौहरमल के प्रतीक चिन्ह तलवार और पगड़ी के साथ लगभग 1500 महिला-पुरुष शामिल होंगे. यह यात्रा हाई स्कूल से चकाई मोड़ होते हुए बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर पुनः मैदान में पहुंचेगी. इसके बाद आयोजित सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोग भाग लेंगे और बाबा चौहरमल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जायेगी. कार्यक्रम की सफलता को लेकर पासवान कल्याण एकता मंच के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हैं. आयोजक मंडल द्वारा पासवान समाज के 71 गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. बैठक में मंच के सक्रिय सदस्य राजीव पासवान, राजेश पासवान, जयप्रकाश पासवान, दिनेश पासवान, अभय पासवान, मोहन पासवान, जिला परिषद सदस्य राकेश पासवान, दशरथ पासवान, मुखिया प्रतिनिधि डोमेनी पासवान, मनोज पासवान, नकुलदेव पासवान, रामदेव पासवान, झारी पासवान, महराज पासवान, तुलसी पासवान, अमरजीत पासवान, अशोक पासवान सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
चौहरमल बाबा की जयंती पर होगा भव्य आयोजन
वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल की 713वीं जयंती मनाने को लेकर मंगलवार को पासवान कल्याण एकता मंच चकाई द्वारा बैठक की गयी.
