हावड़ा व नयी दिल्ली के बीच चलेगी ग्रीष्मकालीन ट्रेन

आगामी ग्रीष्मकालीन अवधि में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा - गयी दिल्ली के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.

झाझा. आगामी ग्रीष्मकालीन अवधि में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा – गयी दिल्ली के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 04052 नयी दिल्ली–हावड़ा विशेष प्रत्येक शुक्रवार को आगामी 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक नई दिल्ली से शाम के 06:15 बजे प्रस्थान करेगी. अगले दिन रात्रि के 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04051 हावड़ा–नई दिल्ली विशेष प्रत्येक रविवार को आगामी 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक हावड़ा से रात्रि के 01:40 बजे प्रस्थान करेगी. अगले दिन सुबह 08:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा आदि स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी. इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी तथा वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >