सोनो में निकला भव्य जुलूस, श्रीराम के जयकारे से गुंजायमान हुआ क्षेत्र

रामनवमी को लेकर प्रखंड क्षेत्र में कई जगह जुलूस निकाला गया. शुक्रवार दोपहर बाद प्रखंड मुख्यालय सोनो में भव्य अखाड़ा जुलूस निकाला गया

सोनो. रामनवमी को लेकर प्रखंड क्षेत्र में कई जगह जुलूस निकाला गया. शुक्रवार दोपहर बाद प्रखंड मुख्यालय सोनो में भव्य अखाड़ा जुलूस निकाला गया इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. इसी तरह औरैया खपरिया में भी जुलूस निकाला गया. जुलूस के दौरान श्रीराम का जयकारा गुंजायमान होता रहा. हाथों में भगवा झंडा व पताका लिए सैकड़ों युवा उत्साह और भक्ति से भरे दिखे. सोनो में अभिषेक पांडेय मोनू, आनंद सिंह उर्फ गोलू सिंह, ऋषि राज, बमबम पांडेय, विकास सहित बड़ी संख्या में रामभक्त सोनो बाजार से विभिन्न सड़कों पर निकले. जय श्री राम के साथ साथ भारत माता की जय व वंदे मातरम का भी उद्घोष होता रहा. जुलूस में शामिल युवा पूरी तरह संयमित थे. जुलूस के आगे हाथों में भगवा ध्वज लिए युवकों की टोली बाइक पर सवार होकर चल रही थी. वही भगवा पगड़ी बांधे व हाथों में भगवा झंडा लिए युवा, जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे. परंपरागत हथियारों से लैस युवकों ने अखाड़ा जुलूस में करतब भी दिखाये जो लोगों के आकर्षण का केंद्र था. वहीं जुलूस के दौरान कोई घटना ना घटे इसे लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद थी. हिंदू घरों की छतों तथा चौक चौराहों पर भगवा पताका लगाया गया था. सुबह से ही लोग रामनवमी को लेकर पूजा-पाठ में लगे थे. सुबह में पूजन व दोपहर बाद शाम में जुलूस निकला जिससे पूरा दिन भक्ति से सराबोर राममय रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >