भारतीय नववर्ष के आगमन पर आज निकलेगी शोभायात्रा

वासंतिक नवरात्र एवं भारतीय नववर्ष के शुभ आगमन पर गुरुवार को शहर में धूमधाम के साथ प्रभात फेरी निकाली जायेगी.

चकाई. वासंतिक नवरात्र एवं भारतीय नववर्ष के शुभ आगमन पर गुरुवार को शहर में धूमधाम के साथ प्रभात फेरी निकाली जायेगी. चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को हिंदू नववर्ष का आगमन होता है. इसी को लेकर चकाई बाजार के हिन्दू नववर्ष युवा समिति सह व्यवसायिक संघ द्वारा 19 मार्च आठ बजे सुबह ढोल बाजे और सनातनी ध्वज के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु चकाई बाजार स्थित सरकारी बस स्टेंड में अवस्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण से सुबह आठ बजे अद्भुत, अलौकिक शोभा यात्रा एवं प्रभातफेरी निकाली जायेगी, जो नगर भ्रमण के दौरान चकाई निचे बाजार, थाना मोड़, सब्जी मार्केट, जयप्रकाश चौक, चकाई चौक, प्रखंड कार्यालय, पंचमुखी मोड़, सहाना कचहरी होते हुए पुनः बस पड़ाव स्थित हनुमान मंदिर पहुंच शोभा यात्रा का समापन किया जायेगा. इसके उपरांत हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के उपरांत महा प्रसाद का वितरण भी किया जायेगा. ये जानकारी हिन्दू नव वर्ष सेवा समिति के सदस्यों द्वारा दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >