सदर अस्पताल में जीवन दीप कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जीवन दीप कार्यक्रम का बुधवार को सदर अस्पताल में भव्य उद्घाटन किया गया.

जमुई. भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जीवन दीप कार्यक्रम का बुधवार को सदर अस्पताल में भव्य उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार सिंह, डीपीएम पवन कुमार, जिला सलाहकार (गुणवत्ता यकीन) डॉ ताबिश हेयात, जिला योजना समन्वयक रश्मि भारती एवं अस्पताल प्रबंधक रमेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. मौके पर सिविल सर्जन ने सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है. उन्होंने विशेष रूप से प्रसव कक्ष और मातृत्व शल्य कक्ष को लक्ष्य प्रमाणीकरण के लिए जल्द तैयार करने तथा आवश्यक कमियों को दूर कर राज्य स्तर पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए. इस दौरान प्रमंडल स्तर से आई मास्टर ट्रेनर अनिता रोज द्वारा प्रसव कक्ष, शल्य कक्ष और एसएनसीयू के डॉक्टरों व स्टाफ नर्सों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण शुरू किया गया. यह प्रशिक्षण लगातार 5 दिनों तक चलेगा, जिसमें गुणवत्ता सुधार और मानकों के अनुरूप सेवाओं पर विशेष जोर दिया जायेगा. कार्यक्रम में महिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नम्रता सिन्हा एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अमित रंजन सहित अन्य स्वास्थ्य पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे.

लक्ष्य प्रमाणीकरण पर विशेष प्रशिक्षण

जमुई. सदर अस्पताल के सभा कक्ष में बुधवार को लक्ष्य प्रमाणीकरण को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया. क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक रूप नारायण शर्मा की देखरेख में आयोजित इस प्रशिक्षण में अस्पताल के प्रसव कक्ष, मातृत्व शल्य कक्ष, लेबोरेटरी एवं एसएनसीयू के सभी स्टाफ और नोडल पदाधिकारी शामिल हुए. मास्टर ट्रेनर अनिता रोज ने प्रशिक्षण के दौरान गुणवत्ता मानकों, सेवा सुधार और प्रमाणीकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य समिति एवं पीरामल स्वास्थ्य के प्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >