पति-पत्नी ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, दोनों ने दिया आवेदन

शहर के नीमारंग निवासी रौनक कुमार भगत ने पत्नी छोटी देवी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए सोमवार को पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है.

जमुई. शहर के नीमारंग निवासी रौनक कुमार भगत ने पत्नी छोटी देवी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए सोमवार को पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है. दिये गये आवेदन में रौनक ने बताया कि मेरी शादी वर्ष 2018 में जिले के बरहट थाना क्षेत्र के भलुका गांव निवासी विनोद भगत की पुत्री छोटी देवी के साथ हुई. शादी के छह माह तक सब ठीक-ठाक रहा, परंतु उसके बाद पत्नी का व्यवहार मेरे प्रति बदल गया. उसने मेरे परिवार को अपने वश में कर के मुझे प्रताड़ित करने लगी. हमें शंका है कि वह कही मेरी हत्या ना करवा दे. वहीं पत्नी छोटी देवी ने सोमवार को टाउन थाने में आवेदन देते हुए बताया कि पति अक्सर मेरे साथ मारपीट करते हैं. मैं अपने ससुराल में रहना चाहती हूं, परंतु मेरे पति हमें वहा रहने देना नहीं चाहते हैं. पुलिस ने दोनों पति-पत्नी के बीच सुलह करवा कर घर भेजा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >