दो अप्रैल को सभी प्रखंड मुख्यालय पर कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन, प्रखंड प्रभारी किये गये नियुक्त

एलपीजी गैस की किल्लत, पेट्रोल, डीजल व बिजली के दरों में बढ़ोतरी के विरुद्ध बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में दो अप्रैल को विरोध प्रदर्शन व प्रधानमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम रखा गया है.

जमुई. एलपीजी गैस की किल्लत, पेट्रोल, डीजल व बिजली के दरों में बढ़ोतरी के विरुद्ध बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में दो अप्रैल को विरोध प्रदर्शन व प्रधानमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम रखा गया है. जानकारी देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश कमेटी के द्वारा हर प्रखंड के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता को प्रभारी बनाया गया है. इसी के आलोक में खैरा प्रखंड के लिए हरेंद्र सिंह, सिकंदरा प्रखंड के लिए राजेंद्र प्रसाद सिंह, अलीगंज प्रखंड के लिए राजेश पासवान, चकाई प्रखंड के लिए शशि भूषण सिंह, सोनो प्रखंड के लिए कुमार पुष्पराज, सदर प्रखंड के लिए धर्मेंद्र कुमार गौतम, झाझा प्रखंड के लिए उदय शंकर झा, गिद्धौर प्रखंड के लिए श्रीनिवास सिंह तथा मो फजल, बरहट प्रखंड के लिए दामोदर पासवान तथा लक्ष्मीपुर प्रखंड के लिए सुनील कुमार सिंह को प्रखंड प्रभारी बनाया गया है ताकि सभी प्रखंडों को सही मार्गदर्शन मिले और विरोध प्रदर्शन तथा पुतला दहन सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >