गिद्धौर में सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथ का हुआ स्वागत

आध्यात्मिक चेतना, प्रेम और मानव सेवा का संदेश लेकर निकली श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा का शुक्रवार को गिद्धौर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया.

गिद्धौर. आध्यात्मिक चेतना, प्रेम और मानव सेवा का संदेश लेकर निकली श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा का शुक्रवार को गिद्धौर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया. रथ के आगमन से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया और जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. बताया जाता है कि बुधवार को झाझा पहुंचने के बाद यह रथ गुरुवार को गिद्धौर पहुंचा. यहां श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ रथ यात्रा के सदस्यों का स्वागत किया. रथ यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष मुन्ना कुमार कर रहे हैं. गिद्धौर पहुंचने के बाद मौरा पंचायत के मुखिया धनराज यादव की देखरेख में रथ ने बंधौरा एवं मौरा गांवों का भ्रमण किया. जिलाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में यह रथ यात्रा निकाली जा रही है. 18 मार्च को झाझा पहुंचने के बाद गुरुवार को गिद्धौर में विशेष पूजा-अर्चना और दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के समापन के बाद शुक्रवार को यह रथ जमुई से प्रस्थान कर नालंदा जिले के लिए रवाना होगा. गिद्धौर में रथ यात्रा के आगमन से क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ और लोगों के बीच प्रेम, सेवा एवं एकता का संदेश प्रसारित हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >