विभिन्न खेलों में छात्रों ने दिखाया दमखम, विजेता सम्मानित

विवेकानंद विद्या पीठ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

अलीगंज. विवेकानंद विद्या पीठ स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया. प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया व अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के तहत 100 मीटर दौड़, 50 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, सुई-धागा रेस एवं साइकिल रेस सहित कई खेलों का आयोजन किया गया. सभी प्रतियोगिताएं रोमांचक रहीं और प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया. कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी, मेडल एवं कॉपी देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान विद्यालय के शिक्षकगण व अभिभावकों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया. विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के आयोजन छात्रों के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास एवं खेल भावना को बढ़ावा देते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >