चकाई. थाना क्षेत्र की पेटरपहाड़ी पंचायत अंतर्गत जलखारिया गांव में शुक्रवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से नौवीं क्लास के छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक छात्रा की पहचान जलखारिया गांव निवासी रंजीत दास की पुत्री रागिनी कुमारी( 14 ) के रूप में हुई है. जबकि दो छात्रा को आंशिक रूप से झुलस गयी हैं. बताया जाता है की रागिनी कुमारी अपनी तीन सहेलियों के साथ चकाई बाजार से ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर लौट रही थी. इसी दौरान जलखारिया गांव स्थित अजय नदी के समीप अचानक वज्रपात होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि दो छात्रा घायल हो गयी. दोनों छात्राओं ने रूपा के घर पर जाकर घटना की सूचना दी. इसके बाद मृतक छात्रा के परिजन रूपा के शव को उठाकर घर ले गये. इस घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है. प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी एवं प्रमुख प्रतिनिधि अमिर दास ने घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया और घटना पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया.
वज्रपात की चपेट में आने से छात्रा की मौत
थाना क्षेत्र की पेटरपहाड़ी पंचायत अंतर्गत जलखारिया गांव में शुक्रवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से नौवीं क्लास के छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
