महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ गिद्धौर में राजद ने दिया धरना, किया प्रदर्शन
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 09 Jun 2026 6:24 PM
महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल गिद्धौर प्रखंड इकाई ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में जोरदार धरना प्रदर्शन किया.
गिद्धौर. महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल गिद्धौर प्रखंड इकाई ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में जोरदार धरना प्रदर्शन किया. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सम्मान को आगे रखते हुए कार्यकर्ताओं ने वर्तमान सरकार को जमकर घेरा. मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष शिवनंदन यादव के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में दर्जनों जिला व प्रखंड स्तरीय राजद कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्ती व हरा गमछा लेकर बढ़ती महंगाई, युवाओं की बेरोजगारी और सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ नारे लगाये. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव लगातार गरीबों और पिछड़ों की आवाज उठा रहे हैं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर आक्रामक हैं व राबड़ी देवी महिलाओं के मुद्दों को मजबूती से उठा रही हैं. धरना के दौरान राजद प्रखंड अध्यक्ष शिवनंदन यादव, कार्यकर्ता लखन यादव, अशोक यादव, अनिल यादव, रघुवीर यादव, प्रकाश यादव, बिनोद यादव, रविंद्र यादव, सुरेश यादव, सुबोध यादव, मनीष कुमार, राजीव यादव, रामभजन यादव, उदय राम, शंकर यादव, गणेश झा, बैजनाथ यादव, मुकेश यादव, सागर कुमार, मोतीलाल यादव, किशोर यादव, मनोज कुमार नयागांव, आजीत यादव, धनंजय यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने वर्तमान सरकार की नीतियों का विरोध किया. वहीं मौके पर जिला राजद नेता डॉ. त्रिवेणी यादव भी धरने में मौजूद रहे. कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर महंगाई और भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा तो राजद आंदोलन को और तेज करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










