पनोट गांव में निकली भव्य कलश यात्रा, रामधुन से भक्तिमय हुआ माहौल

Jamui News : जमुई के पनोट गांव में दो दिवसीय रामधुन को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा में 251 महिलाओं ने भाग लिया. पूरे गांव में जय श्रीराम के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो उठा.

जमुई से राहुल सिंह की रिपोर्ट : जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत पनोट गांव में दो दिवसीय रामधुन कार्यक्रम को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में 251 महिलाओं ने भाग लेकर धार्मिक आयोजन को भक्ति और आस्था से सराबोर कर दिया. पूरे गांव में रामनाम और भक्ति गीतों की गूंज से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा.

काली मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा

कलश यात्रा की शुरुआत गांव स्थित काली मंदिर से हुई. इसके बाद श्रद्धालु पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पटवन पूरी आहार पहुंचे. यहां विद्वान पंडित चंद्रशेखर जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरवाया गया. इसके बाद श्रद्धालु पुनः गांव भ्रमण करते हुए यज्ञशाला पहुंचे.

गांव में गूंजते रहे भक्ति गीत और जयकारे

कलश यात्रा के दौरान महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जय श्रीराम के नारों से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया. यात्रा में शामिल लोग पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए, जिससे धार्मिक माहौल और आकर्षक बन गया.

थानाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

कलश यात्रा का उद्घाटन आलोक ने किया. इस मौके पर समाजसेवी संजीव कुमार साह उर्फ बंटी, नीरज Kumar सिंह, विक्की सिंह सहित कई ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे.

ग्रामीणों के सहयोग से हो रहा आयोजन

रामधुन आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में यजमान के रूप में प्रमोद सिंह और निरंजन सिंह शामिल हैं. पूरे कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है. आयोजन को लेकर गांव में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >