महंगाई, बेरोजगारी व कानून व्यवस्था को लेकर राजद का धरना-प्रदर्शन

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 09 Jun 2026 6:17 PM

विज्ञापन

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय के समीप राजद कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जन मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने किया.

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय के समीप राजद कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जन मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने किया. धरना के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पलायन तथा कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को उठाते हुए सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की. धरना को संबोधित करते हुए राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार जन समस्याओं के समाधान में विफल साबित हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, इससे आमलोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है. रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है. कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी अपने संबोधन में महंगाई, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार की नीतियों की आलोचना की तथा जन समस्याओं के समाधान की मांग की. धरना-प्रदर्शन में वरिष्ठ राजद नेता सह प्रखंड उपाध्यक्ष रामवतार पासवान, शैलेन्द्र यादव, रामचंद्र यादव, युगल राम चंद्रवंशी, शिवन यादव, नंदकिशोर मरांडी, कृष्णा यादव, अक्लू यादव, प्रभु यादव, रामदेव यादव, कृष्णदेव यादव, भरत यादव समेत बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन