झाझा. झाझा- सोनो मुख्य मार्ग के मणिकुरा आश्रम में होने वाले श्रीश्री 1008 महाविष्णु यज्ञ को लेकर बुधवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलश शोभायात्रा आश्रम परिसर से निकलकर मणिकुरा गांव होते हुए उलाय नदी पहुंचा. पुरानी बाजार स्थित चैती दुर्गा घाट उलाय नदी में जल-पूजन किया. जहां से हजारों की तादाद में कुमारी कन्याएं व सुहागिन महिलाएं अपने माथे पर कलश लेकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए पुनः आश्रम परिसर पहुंचा.कार्यक्रम को लेकर रविंद्र विवेक ने बताया कि इस जगह पर प्रत्येक वर्ष यज्ञ का आयोजन होते रहा है. उसी के आलोक में इस बार भी महाविष्णु यज्ञ किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि प्रत्येक चैती नवरात्र के मौके पर यह आयोजन होता है. गुरुवार से मां शैलपुत्री के पूजन के साथ यज्ञ की शुरुआत होगी. इस दौरान प्रत्येक दिन भजन- कीर्तन, कथा का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं व बच्चों के मनोरंजन के लिए पास के परिसर में अन्य तरह के कार्यक्रम के भी आयोजन किए गए हैं. प्रत्येक शाम को प्रसिद्ध कथावाचक रविशंकर पांडेय द्वारा अमृत वचन होगा. जिसका श्रद्धालु लाभ उठाएंगे. उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि यज्ञ में शरीक हों और उसका लाभ उठाएं. मौके पर नवयुवक संघ संयोजक गौरव सिंह राठौर समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
श्रीश्री 1008 महाविष्णु यज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा
झाझा- सोनो मुख्य मार्ग के मणिकुरा आश्रम में होने वाले श्रीश्री 1008 महाविष्णु यज्ञ को लेकर बुधवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी.
