जमुई . भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस को लेकर जमुई में तैयारियां तेज हो गयी है. इसे लेकर गुरुवार को भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी की अध्यक्षता में एक तैयारी बैठक की गई. बैठक में जिला प्रभारी इंजीनियर रविशंकर प्रसाद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी ने कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुका है, इसकी स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी. उन्होंने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस हर वर्ष उत्साह और सेवा भाव के साथ मनाया जाता है और इस बार भी इसे ऐतिहासिक रूप दिया जाएगा. बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने और स्थापना दिवस के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. इस दौरान भाजपा महामंत्री बृजनंदन सिंह, सोनेलाल पासवान, नंदकिशोर सिंह, जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण, अनिल दीक्षित, साधना सिंह, शंभू राम, अयोध्या राम चंद्रवंशी, अजय पासवान, राजेश मंडल, ताहिर हुसैन, बिंदेश्वरी शाह, बृजेश सिंह राजपूत, अभिषेक राज, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह, शंभू पांडेय, कन्हैया सिंह, राजा केसरी, सूरज सिंह, मनीष वर्मा, सुषमा देवी, रंजीत शाह, सुनीता केसरी, रामानंद गोस्वामी, शंकर साह, टुनटुन यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
भाजपा स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस को लेकर जमुई में तैयारियां तेज हो गयी है.
