सोनो. मंगलवार को सोनो पुलिस ने हत्या कांड के आरोपित दीपक मंडल के घर पर इश्तेहार चिपकाया. न्यायालय के निर्देश के तहत एसआई अभिमन्यु कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपित के घर पहुंचकर इश्तहार चिपकाया जिसमें आरोपित को न्यायालय में शीघ्र उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. दीपक सोनो थाना कांड संख्या 163/25 का मुख्य आरोपित है और घटना के बाद से फरार है. बताया जाता है कि मई 2025 में दुधियानो गांव निवासी राजमिस्त्री कृष्णा मंडल का शव पकड़िया पहाड़ी से बरामद किया गया था. मृतक के भाई राजकुमार मंडल ने पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या का आरोप लगाते हुए दीपक मंडल, उसके पिता चन्द्रशेखर मंडल समेत 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. घटना के बाद से ही मुख्य आरोपित फरार है जिसके बाद न्यायालय ने इश्तेहार चिपकाने का निर्देश दिया. इसके बाद भी एक निश्चित अवधि के बाद आत्म समर्पण न करने पर न्यायालय कुर्की जब्ती का भी निर्देश दे सकती है.
हत्या मामले में फरार आरोपित के घर पर चिपकाया इश्तेहार
मंगलवार को सोनो पुलिस ने हत्या कांड के आरोपित दीपक मंडल के घर पर इश्तेहार चिपकाया.
