रामनवमी को लेकर पुलिस ने किट परेड का किया आयोजन

जिला प्रशासन के निर्देश पर इन दिनों चकाई पुलिस द्वारा आगामी रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा व चैती छठ को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है.

-हर परिस्थिति में पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने का दिया निर्देश चकाई. जिला प्रशासन के निर्देश पर इन दिनों चकाई पुलिस द्वारा आगामी रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा व चैती छठ को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. इसे लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की भी व्यवस्था की गयी है ताकि पर्व में किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था में गड़बड़ी नहीं हो. इसे लेकर पुलिस की ओर से रविवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार की देखरेख में पुलिस बल का विशेष किट परेड का आयोजन किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में जिला से आये महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा हेलमेट, शील्ड, लाठी के साथ किसी भी प्रकार के विवाद और दंगा से निबटने के लिए अभ्यास किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि किट परेड के माध्यम से पर्व त्योहार के मौके पर आपातकालीन स्थिति में व्यवस्था को संभालने को लेकर सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क किया गया है ताकि आपात स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था की कमान को संभाला जा सके. इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों को प्रोटेक्टर शील्ड हेलमेट भी उपलब्ध कराया गया है ताकि वह निर्भीक होकर किसी भी परिस्थिति का सामना कर सकें. उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. इसके लिए सभी संवेदनशील जगहों की सूची तैयार कर ली गयी है ताकि पर्याप्त मात्रा में वहां पर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस बल का इंतजाम किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >