गिद्धौर. गिद्धौर-झाझा मुख्य मार्ग के तारडीह मोड़ के समीप शनिवार को शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मामले को लेकर अवर निरीक्षक रंजीत कुमार राय ने बताया कि सूचना मिली कि तारडीह मोड़ के समीप दो व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं, सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर थाना लाया, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के रजला निवासी ब्रह्मदेव यादव एवं विवेक कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गये व्यक्ति को थाना लाकर उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया. शराब पीने की पुष्टि के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
