बिहार दिवस पर पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश

बिहार दिवस पर रविवार को गिद्धौर में सनातन संस्कृति सेवा समिति द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

गिद्धौर. बिहार दिवस पर रविवार को गिद्धौर में सनातन संस्कृति सेवा समिति द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम गिद्धौर के ऐतिहासिक पंच मंदिर के समीप महायज्ञ मंडप परिसर में प्रवेश कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम है, बल्कि बिहार की हरियाली बढ़ाने का सशक्त प्रयास भी है. समिति के सदस्यों ने परिसर में विभिन्न प्रकार के फूलों व सजावटी पौधा का रोपण किया. सदस्य धीरज कुमार व रूपेश कुमार ने बताया कि परिसर को हरा-भरा व आकर्षक बनाने के उद्देश्य से यह पहल की गयी है. वहीं रणबीर कुमार व निखिल कुमार ने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए लोगों से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की. कार्यक्रम में आकाश कुमार सोनू, जॉनी रजक, अंकित कुमार, बजरंगी रावत, सुशांत साईं सुंदरम सहित कई लोग मौजूद थें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >