60 क्विंटल उसना चावल लदा पिकअप जब्त

भ्रष्टाचार पर एसडीओ का बड़ा एक्शन

झाझा बस स्टैंड के समीप छापेमारी के दौरान चालक को किया गिरफ्तार

जमुई. जिले में अवैध तरीके से खाद्यान्न ढुलाई और गड़बड़ी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित झाझा बस स्टैंड के समीप एक पिकअप वाहन से करीब 60 क्विंटल उसना चावल जब्त किया गया है. कार्रवाई के दौरान वाहन चालक छबीला यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. एसडीओ सौरव कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि झाझा बस स्टैंड के पास से अवैध रूप से बड़ी मात्रा में चावल की ढुलाई की जा रही है. सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गयी और पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर जांच की गयी. इस क्रम में वाहन से करीब 140 प्लास्टिक बोरे में चावल लदा हुआ पाया गया. जब चालक से चावल से संबंधित वैध कागजात मांगे गये, तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद तत्काल वाहन समेत चावल को जब्त कर सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया.

जानकारी के अनुसार, जब्त पिकअप वाहन लक्ष्मीपुर निवासी मोनू साव का बताया जा रहा है. पुलिस चालक से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में चावल कहां से लाया जा रहा था और किस उद्देश्य से इसकी ढुलाई की जा रही थी. प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध तरीके से खाद्यान्न की ढुलाई करने वालों में हड़कंप मच गया है. अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है. यदि इसमें किसी प्रकार की अनियमितता या सरकारी खाद्यान्न की हेराफेरी की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >