स्कूली बच्चों ने वंदे मातरम का किया सामूहिक गायन

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विभागीय निर्देश के आलोक में प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय सोनो में सोमवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

सोनो. राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विभागीय निर्देश के आलोक में प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय सोनो में सोमवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल देश भक्ति से ओत प्रोत रहा. छात्राओं व शिक्षकों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया जिससे पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर हो गया. इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने स्वतंत्रता संग्राम में देश के वीर सपूतों के अद्वितीय योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया. वक्ताओं ने छात्राओं को बताया कि बंकिम चंद्र द्वारा लिखे राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की आजादी की लड़ाई का प्रेरणास्रोत रहा है. इसके उपरांत विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविता व नृत्य प्रस्तुत की. इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में राष्ट्रप्रेम व देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया गया. कार्यक्रम में अलका कुमारी सिंह, श्यामसुंदर पांडेय, श्वेता कुमारी, सोनी कुमारी, गुड़िया कुमारी, प्रिया कुमारी, कामदेव सिंह, शैलेन्द्र कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >