जमुई. जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक सभागार कक्ष में शुक्रवार को प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में ब्रह्मा कुमारी एजुकेशन विंग द्वारा मेंटल हेल्थ विषय पर एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग करना एवं उनके समग्र विकास को बढ़ावा देना था. सेमिनार में ब्रह्मा कुमारी संस्था की बीके जयश्री, बीके प्रियंका ने मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित एवं स्वस्थ बनाये रखने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने मानसिक बीमारियों के लक्षण की पहचान, तनाव प्रबंधन के उपाय, सकारात्मक सोच एवं नियमित ध्यान के महत्व को सरल भाषा में समझाया. वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक जीवन में मानसिक संतुलन बनाये रखना अत्यंत आवश्यक है. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्रों के मानसिक एवं बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे सीखी गयी बातों को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं. कार्यक्रम का सफल संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन रजनीकांत महतो ने किया. सेमिनार में संस्थान के शिक्षकगण आशीष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रोहित कुमार, सुमन कुमारी साहा, सुश्री मोनिका, सुश्री अंकिता, नितीश कुमार, गौरव किशोर, विवेक कुमार, डॉ अमित कुमार सहित अन्य व्याख्याता उपस्थित रहे. कार्यक्रम में संस्थान के सभी संकायों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर इसे सफल बनाया.
तनाव प्रबंधन के उपाय से अवगत हुए पॉलिटेक्निक छात्र
जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक सभागार कक्ष में शुक्रवार को प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में ब्रह्मा कुमारी एजुकेशन विंग द्वारा मेंटल हेल्थ विषय पर एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया.
