बोरसी तापने के दौरान वृद्ध महिला झुलसी, सदर अस्पताल में भर्ती

लखीसराय जिले के भलुई गांव में रविवार की सुबह बोरसी तापने के दौरान एक वृद्ध महिला झुलस गयी.

जमुई. लखीसराय जिले के भलुई गांव में रविवार की सुबह बोरसी तापने के दौरान एक वृद्ध महिला झुलस गयी. जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. वृद्ध की पहचान भलुई निवासी द्वारिका यादव की 75 वर्षीय पत्नी सुदामा देवी के रूप में हुई है. सुदामा देवी घर में बोरसी ताप रही थी. इसी दौरान बोरसी से निकली चिंगारी से आग साड़ी में पकड़ लिया. इसमें सुदामा देवी बुरी तरह झुलस गयी. सदर अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सक ने स्थिति खतरे से बाहर बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >