जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ले में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी, जहां एक 60 वर्षीय विधवा महिला पर उसके ही पड़ोसी ने हमला कर दिया. इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल महिला की पहचान विमली देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की है. बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. इस दौरान विमली देवी को बेरहमी से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं. पीड़िता विमली देवी ने बताया कि वह अकेली रहती हैं. उनके पति का पहले ही निधन हो चुका है और उनकी कोई संतान भी नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके ही गोतिया परिवार के लोग ने उनके साथ मारपीट की है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया. सूचना मिलते ही टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
पड़ोसियों ने विधवा महिला पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
नगर परिषद क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ले में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी, जहां एक 60 वर्षीय विधवा महिला पर उसके ही पड़ोसी ने हमला कर दिया.
