झाझा. डीएम श्री नवीन निर्देश पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संदीप कुमार बरनवाल शनिवार को नगर स्थित भारत गैस कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान वे एजेंसी संचालक रविशंकर पासवान, प्रबंधक कृष्णा पासवान व अन्य लोगों से गैस वितरण से संबंधित जानकारियां हासिल की. इसके अलावे बीते 1 मार्च से 28 मार्च तक पेंडिंग उपभोक्ताओं तथा नंबर लगाये उपभोक्ता का विवरण लिया. एमओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कई व्यक्ति छह माह से भी अधिक समय से गैस सिलिंडर नहीं उठाया है. ना तो अपना केवाईसी करवाए हुए हैं. वैसे लोग भी अभी सिलिंडर लेने की होड़ मचा रहे हैं. इसके लिए वह अलग व्यवस्था करेंगे. उन्होंने बताया कि कई लोगों के पास दो-दो सिलिंडर है. कई वास्तविक लोगों को बुकिंग होने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है. उन्होंने एजेंसी कर्मियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि एक उपभोक्ता को उसी के कार्ड पर सिलिंडर दिया जाये. साथ ही जिसका होम डिलीवरी हो रहा है. उसका होम डिलीवरी ही करवाया जाये. गोदाम निरीक्षण के दौरान एमओ ने बताया कि जांच शुरू होते ही कई लोग अपना कार्ड व सिलिंडर छोड़कर फरार हो गया, क्योंकि वे लोग बिचौलियों के सहारे काम कर रहे थे. मौके पर कई अन्य लोग मौजूद थे.
डीएम के निर्देश पर एमओ ने भारत गैस एजेंसी का किया निरीक्षण व जांच
डीएम श्री नवीन निर्देश पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संदीप कुमार बरनवाल शनिवार को नगर स्थित भारत गैस कार्यालय का निरीक्षण किया.
