जमुई. शहर दरगाह मोहल्ले में बीते शनिवार शाम आयोजित ईद मुबारक सम्मेलन में आपसी सौहार्द के साथ ईद-उल-फितर पर्व मनाया गया. लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी. मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल व एसडीएम सौरव कुमार ने शांति व भाईचारे का संदेश दिया. मुशायरे व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को जीवंत बना दिया. सुबह मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गयी. कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. नेहाल, डॉ. एसके. गुप्ता, डॉ. राजीव रंजन व पूर्व विधायक बंटी चौधरी सहित कई गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया. इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थें.
ईद मुबारक सम्मेलन में भाईचारे का दिया संदेश
शहर दरगाह मोहल्ले में बीते शनिवार शाम आयोजित ईद मुबारक सम्मेलन में आपसी सौहार्द के साथ ईद-उल-फितर पर्व मनाया गया.
