खैरा में मवेशी लदा मैजिक जब्त, मालिक व चालक गिरफ्तार

थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को हाई स्कूल चौक के पास एक मैजिक वैन को जब्त किया, जिसमें पांच मवेशी लदे थे

खैरा. थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को हाई स्कूल चौक के पास एक मैजिक वैन को जब्त किया, जिसमें पांच मवेशी लदे थे. इस दौरान वाहन के मालिक और चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मैजिक वैन से मवेशियों को ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही 112 टीम और गश्ती में तैनात सहायक अवर निरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोक लिया. जांच में मैजिक पर दो गाय, दो बैल और एक बछड़ा पाये गये. पुलिस ने मौके से नारियाना निवासी वाहन मालिक रमेश कुमार और डुमरकोला निवासी चालक रविन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और वाहन सहित मवेशियों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >