मछिंद्र टोला में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को जिले की झाझा प्रखंड अंतर्गत केशोपुर पंचायत के मछिंद्रा टोला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.

जमुई. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को जिले की झाझा प्रखंड अंतर्गत केशोपुर पंचायत के मछिंद्रा टोला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. जागरूकता शिविर का आयोजन प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता पंकज कुमार शर्मा तथा पारा विधिक सेवक अविनाश कुमार पांडेय द्वारा किया गया. जागरूकता शिविर का विषय नालसा की तेजाब हमले से पीड़ित लोगों के लिए विधिक सेवा योजना 2016 थी. पैनल अधिवक्ता ने बताया कि तेजाब हमला एक बहुत सी जघन्य अपराध है. इस हमले में पीड़ित लोगों के लिए नालसा की योजना है इसमें उनके निशुल्क इलाज, पुनर्वास, विधिक सहायता तथा सरकारी योजना का लाभ, मुआवजा राशि प्रदान करने में ऐसे लोगों की मदद करना है. उन्होंने बताया कि हमले से पीड़ित लोगों को निशुल्क सरकारी अस्पताल में चिकित्सा प्रदान की जाती है जिसमें शल्य चिकित्सा भी शामिल है. पीड़ित को पुनर्वास मानसिक स्वास्थ्य इत्यादि के लिए काउंसलिंग मुकदमा लड़ने के लिए अधिवक्ता तथा तत्काल मुआवजा राशि के रूप में 300000 रुपये प्रदान की जाती है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार ऐसे पीड़ित को हर संभव मदद करने के लिए इस योजना के तहत प्रतिबद्ध है. इस तरह की पीड़ित अपने निकटवर्ती जिला विधिक सेवा प्राधिकार तथा तहसील विधिक सेवा समिति से संपर्क कर सकते हैं. कार्यक्रम में नालसा के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की विधि सेवा योजना से भी लोगों को अवगत कराया गया. कार्यक्रम में अनेक ग्रामीण समेत केशवपुर पंचायत की मुखिया अनीता देवी तथा सरपंच रेखा देवी भी शामिल थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >