चकाई कुशल युवा केंद्र में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस: BDO मनीष आनंद ने फहराया तिरंगा, छात्र-छात्राओं ने बनाई आकर्षक रंगोली

चकाई स्थित बिहार कुशल युवा केंद्र में 80वें स्वतंत्रता दिवस का उत्सव देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. मुख्य अतिथि BDO मनीष आनंद ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. छात्र-छात्राओं ने बलिदानों को याद कर 'अनेकता में एकता' का संदेश दिया.

जमुई जिले के चकाई स्थित बिहार कुशल युवा केंद्र (BSDM) में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. समारोह की शुरुआत केंद्र के प्रशिक्षुओं द्वारा प्रस्तुत सुमधुर स्वागतगान से हुई. इसके बाद मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) मनीष आनंद ने विधिवत ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी.

प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

समारोह के दौरान प्रखंड व अंचल प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की.

कार्यक्रम में अंचल अधिकारी (CO) राजकिशोर साह, अवर निबंधक नवलेश रजक, सीडीपीओ, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी (PO) रजनीश सिंहा, चकाई थाना प्रभारी सर्वजीत कुमार और प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

साईं शिव कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक सुनील कुमार ने उपस्थित अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं.

विद्यार्थियों ने याद किया बलिदान, मौलिक कर्तव्यों की दी जानकारी

ध्वजारोहण के उपरांत छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों के अदम्य साहस और बलिदान को याद करते हुए अपने विचार साझा किए.

प्रशिक्षुओं ने संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्यों के महत्व पर प्रकाश डाला और देश की संप्रभुता, एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया.

'अनेकता में एकता' दर्शाती रंगोली ने मोहा मन

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर केंद्र के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय प्रतीकों और 'अनेकता में एकता' की थीम पर आधारित मनमोहक रंगोली बनाई, जिसकी उपस्थित अतिथियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की.

आयोजन को सफल बनाने में केंद्र के प्रशिक्षक पिंकु कुमार वर्मा, पंकज कुमार यादव, उषा हांसदा और टिंकू कुमार रजक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

समारोह के समापन पर सभी अतिथियों, कर्मियों और विद्यार्थियों के बीच मिठाई का वितरण किया गया और गगनभेदी भारत माता के जयकारों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By श्याम सिंह तोमर

श्याम सिंह तोमर प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सरौन (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >